-
काजोल और अजय देवगन अपने परिवार के साथ इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इसके चलते न्यासा और युग के साथ काजोल और अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में अजय देवगन बेटे युग के साथ बाइक में बैठे हैं। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए अजय लिखते हैं- बाइकर बॉइज। एक तस्वीर में काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ खड़ी हैं। न्यासा ने अपनी मां काजोल को कस कर गले लगा रखा है। काजोल ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है। काजोल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- जब मेरी बेटी स्माइल करती है तो पूरी दुनिया मेहेक उठती है। इसके अलावा अजय ने एक तस्वीर अपने फैन के साथ भी शेयर की है। वहीं अजय इस दौरान सोशल जस्टिस और इंपॉवरमेंट मिनिस्टर थावर चंद गहलौत से भी मिले। देखें अजय और काजोल की ये हैपी पिक्चर्स (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं।)
-
काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ
-
अजय देवगन बेटे युग के साथ बाइक पर मस्ती करते हुए
-
फैन के साथ पोज देते अजय
-
मिनिस्टर से मिलते हुए अजय
-
पोज देते अजय देवगन
