-
Jimmy Shergill Wife: जिम्मी शेरगिल बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं। यश चोपड़ा (Yash Chopra) की मोहब्बतें से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले जिम्मी शेरगिल ने स्टारडम देखने से पहले ही शादी कर ली थी। आइए जानते हैं कौन हैं जिम्मी की पत्नी और कैसी है उनकी लव लाइफ:
-
जिम्मी शेरगिल की पत्नी का नाम प्रियंका पुरी है। साल 2001 में प्रियंका और जिम्मी शेरगिल ने शादी रचाई थी। प्रियंका फिल्मी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। हालांकि कुछ मौकों पर वह जिमी के साथ अवार्ड फंक्श्स में नजर आई हैं।
-
प्रियंका और जिमी कॉलेज में साथ ही पढ़ते थे। दोनों कॉलेज में पहले दोस्त बने और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
-
एक्टर बनने के बाद जिमी ने प्रियंका से शादी का मन बनाया। लेकिन प्रियंका के घरवाले नहीं माने।
-
प्रियंका के घरवालों को आपत्ति थी कि जिमी एक्टिंग लाइन में हैं। जिमी को शादी के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ तब जाकर प्रियंका के घरवालों ने शादी के लिए हामी भरी।
-
प्रियंका और जिमी शेरगिल खुशहाल मैरिड लाइफ जी रहे हैं। दोनों का एक बेटा है।
-
बेटे का नाम वीर शेरगिल है। 20 वर्षीय वीर अमेरिका में रहकर पढ़ाई करते हैं। (All Photos: Jimmy Shergill Insta)
