-
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। (@janhvikapoor/Insta)
-
इसके साथ ही एक्ट्रेस एक और बात को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है कि जब उनके माता-पिता सो जाते थे तब वो रात में उनके कमरे में जाती थीं।
-
दरअसल, जाह्नवी कपूर अपने पेरेंट्स श्रीदेवी और बोनी कपूर को लेकर काफी डरी रहती थीं। वो उनके कमरे में जाकर चेक करती थीं कि वो ठीक हैं न।
-
एक्ट्रेस ने रणवीर अल्लाहबादिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने पेरेंट्स के कमरे में जाकर देखती थीं कि उनकी सांसे चल रही हैं या नहीं।
-
जाह्नवी कपूर का कहना है कि जब वो छोटी थी तब वो घबराती थी कि कहीं अपने पेरेंट्स को खो न दें। बड़ी होने पर भी वो इस बात को लेकर घबराती थीं।
-
एक्ट्रेस रात में कई बार उनके कमरे में जाकर चेक करती थी कि वो सांस ले रहे हैं या नहीं।
-
वहीं, अपने इस इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने ये भी बताया था कि वो अपनी मां श्रीदेवी की मौत को आज भी स्वीकार नहीं कर पाई हैं। इसी वजह से वो अक्सर मंदिर जाती हैं।
-
जाह्नवी कपूर का कहना है कि एक उम्र के बाद पेरेंट्स आपके बच्चे बन जाते हैं जिसका ख्याल आपको रखना पड़ता है।
