-
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत स्थित बुर्ज खलीफा पर भी इस फिल्म का ट्रेलर चलाया गया। लेकिन आपको बता दे शाहरुख खान की जवान से पहले भी कई इंडियन फिल्मों को बर्जु खलीफा पर प्रदर्शित किया जा चुका है। चलिए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनका ट्रेलर इस इमारत पर दिखाया जा चुका है। (Source: @iamsrk/instagram)
-
Shehzada
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर इसी साल फरवरी में दिखाया गया था। (Still From Film) -
Pathaan
इसी साल जनवरी में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था है। (Still From Film) -
Bhediya
वरुख धवन और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ का ट्रेलर नवंबर 2022 में बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। (Still From Film) -
83
दिसंबर 2021 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ’83’ का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा चुका है। (Still From Film) -
Vikram
सिर्फ हिंदी ही नहीं साउथ की फिल्मों का ट्रेलर भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा चुका है। इस लिस्ट में कमल हासन स्टारर तमिल फिल्म ‘विक्रम’ का नाम भी शामिल है। (Still From Film) -
Kurup
दुलकर सलमान स्टारर मलयालम फिल्म ‘कुरूप’ का ट्रेलर नवंबर 2021 में बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। (Still From Film) -
Ladki: Enter the Girl Dragon
नवंबर 2021 में ही डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘लड़की: एंटर द गर्ल ड्रैगन का ट्रेलर भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: सितंबर में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, Jawan समेत रिलीज होंगी ये 11 फिल्में)
