-
जान्हवी कपूर इस वक्त अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी चुना गया है। (janhvi kapoor/Insta)
-
इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद जाह्नवी का लुक चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि एक्ट्रेस इवेंट में अपनी मां श्रीदेवी की साड़ी पहनी थी।(yogenshah/Insta)
-
कई साल पहले श्रीदेवी ने भी ये रॉयल ब्लू एंड ब्लैक साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर कश्मीरी जरी की एम्ब्रॉयडरी है। श्रीदेवी ने इसे हेवी ज्वेलरी के साथ कैरी किया था। (yogenshah/Insta)
-
वहीं जान्हवी ने इसे कम ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ कैरी किया है। इस लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए जान्हवी ने जुड़े पर गजरा भी लगाया है। (yogenshah/Insta)
-
जान्हवी ने अपने इस लुक को सटल मेकअप, काजल, बिंदी और इंडियन सादगी के साथ पूरा किया है। उनके लुक की काफी तारीफ हो रही है। (yogenshah/Insta)
-
फैंस का कहना है कि जान्हवी ने अपनी मां की खूबसूरती को बरकरार रखा है। साथ ही उनकी स्माइल को देखकर कहा जा रहा है कि उनमें श्रीदेवी की झलक नजर आ रही है। (yogenshah/Insta)
-
जान्हवी ने जो साड़ी पहनी है ये श्रीदेवी ने 2017 में 8 साल पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के रिसेप्शन में पहनी थी। (yogenshah/Insta)