-
बॉलीवुड में सोनम कपूर की शादी की चर्चा है तो वहीं उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद फैन्स काफी उत्साहित हैं। ईशा अंबानी बिजनेसमैन अजय पिरामल (चेयरमैन पिरामल ग्रुप और श्रीराम ग्रुप) के बेटे आनंद पिरामल के साथ हो गई है। सोशल मीडिया पर ईशा और आनंद की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही आनंद ने ईशा को प्रपोज किया था जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई थीं। सोमवार को ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अंबानी परिवार के इस खास दिन में बॉलीवुड के साथ ही क्रिकेट जगत से जुड़ी कई हस्तियां शरीक हुईं। लाइट पीच कलर के लहंगे में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। खबरों की मानें तो ईशा और आनंद इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। (फोटो सोर्स- #isha ambani)
-
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी। (फोटो सोर्स- #isha ambani)
-
ईशा की सगाई फंक्शन में अभिनेता रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी भी नजर आए। (फोटो सोर्स- #isha ambani)
-
ईशा अंबानी श्लोका मेहता के साथ नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- #isha ambani)
पार्टी में शाहरुख खान भी शामिल हुए। (फोटो सोर्स- #isha ambani) फिल्ममेकर करण जौहर। (फोटो सोर्स- #isha ambani) -
अभिनेता आमिर खान भी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई में शामिल हुए। (फोटो सोर्स- #isha ambani)
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर। (फोटो सोर्स- #isha ambani) -
ईशा अंबानी करण जौहर के साथ फोटो लेते हुए नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- #isha ambani)
-
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी। (फोटो सोर्स- #isha ambani)
-
नीता अंबानी मेहमानों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- #isha ambani)