
कॉन्ट्रोवर्शियल मॉडल रह चुकीं सोफिया हयात जहां एक ओर नन बन चुकी हैं, लिहाजा वे कहती हैं कि उन्होंने ग्लैमरस वर्ल्ड का त्याग कर दिया है। लेकिन वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने ही कुछ बोल्ड वीडियो को फोटो शेयरिंग साइट पर अपलोड कर खलबली मचा दी है। जी हां, सोफिया ने हाल एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वे काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। बता दें कि अपलोड किए वीडियो में सोफिया डिफिरेंट-डिफिरेंट तरह के लुक्स में नजर आ रही हैं। -
इस वीडियो में पहले तो वह साध्वी के कपड़ों में नजर आ रही।
-
फिर वह टी -शर्ट में दिख रही हैं।
-
इसके बाद उनका सर ढका हुआ लुक दिख रहा है।
-
इस लुक के बाद वह ब्रा पहने नजर आ रही हैं।
-
और अंत में हुड वाली टीशर्ट में दाड़ी वाले एक आदमी के लुक में दिखाई दे रही हैं।
-
गौरतलब है कि इससे पहले भी अपने भगवान शंकर पर दिए गए बयानों के जरिए सुर्खियों में रह चुकी हैं। लिहाजा अब अपनी बोल्ड तस्वीरों के जरिए एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
-
गणेश प्रतिमा को प्रणाम करतीं सोफिया।

इस वीडियो के बाद बीते दिन ही सोफिया ने अपनी अपकमिंग मूवी Six-X का पोस्टर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। उन्होंने इस पर कैप्शन में लिखा- Wow. My movie poster for my film Six-X Release date. 23rd September!! So excited to be part of this amazing project! -
बता दें कि इस मूवी में सोफिया काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। जैसा कि पोस्टर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि सोफिया ने नन बनने के बाद ऐलान कर कहा था कि वे अपने जीवन से परेशान होकर खुद को खत्म करने का भी फैसला कर लिया था। लेकिन एक दिन वे सो रही थी तो उन्हें एक सकरात्मक ऊर्जा का एहसास हुआ। उन्हें लगा कि भगवान ने यह जिंदगी दी है। इसके बाद वे उनकी शरण में जाएंगी। फिर वे ग्लैमरस की दुनिया छोड़ नन बन गईं। हालांकि नन बनने के बाद वे अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही अपलोड किए गए इस वीडियो को देखकर भी यही लगता है कि वह अपने बोल्ड इमेज में कमबैक करना चाहती हैं।