-
किसी ने सही ही कहा है कि वक्त हमेशा एक सा नहीं होता। आज अगर सितारे गर्दिश में हैं तो कल इंसान को अर्श से फर्श पर आने में देर भी नहीं लगती। ग्लैमर की दुनिया में तो ऐसा कई बार देखा गया है कि जिसकी एक झलक को किसी जमाने में लोग पागल रहते थे वक्त बदला तो वही गुमनामी के अंधेरे में खो गया। आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ पॉपस्टार्स की जो 90 के दशक में युवाओं के दिलों पर राज करते थे लेकिन आज वो कहां हैं ये किसी को पता नहीं। ये पॉपस्टार्स गुमनामी के अंधेरे में खो गए हैं। ना इनके लिए आॉ बॉलीवुड के पास कोई काम है और ना ही इनका वो नाम बचा है जो एक जमाने में इन्होंने खूब कमाया था। आइए डालते हैं ऐसे ही पॉपस्टार्स पर एक नजर:
-
आलीशा चिनॉय: आलीशा को भारत में पॉप म्युजिक का जनक कहा जाता है। माना जाता है कि भारत में पहला नॉन फिल्मी अल्बम आलीशा का मेड इन इंडिया ही था। आलीशा को पॉप की मल्लिका भी कहा जाता था। 90 के दशक में एक से एक सुपरहिट गाने देने वाली आलीशा के लिए आज बॉलीवुड में काम नहीं है। आखिरी बार उन्होंने बंटी और बबली फिल्म में कजरारे-कजरारे को अपनी आवाज दी थी। ये गाना भी सुपरहिट रहा था।(Photo: YouTube)
-
अनायडा परवानेह: अनायडा 11 भाषाओं में गाती थीं। 90's में उन्होंने इंडियन पॉप इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। उवा-उवा और हू हल्ला हू खूब पॉपुलर हुआ था। एक जमाने में लोगों को अपने पॉप से दीवाना बनाने वाली अनायडा को इस इंडस्ट्री से ही रुखसती लेनी पड़ गई।(Photo: You Tube)
-
श्वेता शेट्टी: अपनी खास बुलंद आवाज के चलते श्वेता शेट्टी ने ना सिर्फ पॉप सिंगिंग में अपना जलवा बिखेरा बल्कि फिल्मों में भी सुपरहिट गाने गाए। पोस्टर लगवा दो, दिल्ली की सर्दी औऱ टोटे-टोटे हो गया उनके ऐसे कुछ गाने हैं जिसे आज भी सुन लोग झूम उठते हैं। करियर की बुलंदियों तक पहुंचने वाली श्वेता शेट्टी एक वक्त बुरी तरह से डिप्रेशन में चली गईं। उनकी असफल शादी ने उनपर ऐसा असर डाला कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब ही हो गईं। (Photo: Shweta Shetty Fan page instagram)
-
नीरज श्रीधर: बॉम्बे वाइकिंग्स नाम के बैंड के फाउंडर नीरज हिंदी और अंग्रेजी को मिलाकर गाने गाया करते थे। 90 के दशक और 21वीं सदी के शुरुआती सालों में नीरज ने एक से एक गाने इंडस्ट्री को दिये। क्या सूरत है, छोड़ दो आंचल और वो चली ने तो सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। लेकिन ऐसे सुपरहिट गानों का रिमिक्स बनाने वाले नीरज भी आज गुमनामी में कहीं अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं। (Photo: Neeraj Sreedhar Fb)
-
बाबा सहगल: बाबा सहगल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद पॉप सिंगिंग के फील्ड में उतर आए थे। 90 के दशक में उनका लगभग हर पॉप जबरदस्त हिट होता था। फिर चाहे वो दिल धड़के हो, बाबा दीवाना हो, ठंडा-ठंडा पानी हो या फिर मंजुला-मंजुला हो। ये सारे ही गाने जबरदस्त हिट हुए थे। बाबा की फैन फॉलोइंग के चलते ही उन्हें मिस 420 नाम की फिल्म भी मिली। फिल्म तो नहीं चली लेकिन फिल्म में बाबा सहगल का गाया गाना आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा काफी लोकप्रिय हुआ था। आज बाबा बॉलीवुड ओर फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह कभी कभार यूट्य़ूब पर अपने गाने पोस्ट करते रहते हैं। (Photo: Baba Sehgal Instagram)
-
अनामिका: अनामिक ने 1996 में कैटवॉक नाम के अल्बम से पॉप की दुनिया में कदम रखा था। ये अल्बम सुपरहिट रहा था। उसके बाद इंतजार नाम से उनका दूसरा अल्बम आया जिसने लोकप्रियता के कई पैमानों को छुआ। इस अल्बम का गाना कहीं करता होगा वो मेरा इंतजार था तो रिमिक्स लेकिन हुआ जबरदस्त हिट। इसी अल्बम में एक और गाना काला श काला भी खूब मशहूर हुआ। हालांकि अब अनामिका क्या कर रही हैं इस बारे में शायद ही किसी के पास कोई जानकारी हो।(Photo: Youtube)