-
वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के शुरू होने से पहले स्टेडियम में भारतीय सिंगर्स ने परफॉर्मेंस दी। (PTI Photo)
-
हालांकि इस कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण नहीं हुआ जिसके बाद कुछ फैंस निराश हैं। वहीं अब इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। (PTI Photo)
-
इस कार्यक्रम में अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह जैसे बड़े सिंगर्स ने परफॉर्म किया। (PTI Photo)
-
अरिजीत सिंह ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम’ कहानी के ‘तुम क्या मिले’ सहित अपने मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीता। (PTI Photo)
-
अरिजीत ने इस दौरान ‘चलेगा’, ‘हीरिये’, ‘ऐ वतन’, ‘झूमे जो पठान’, फिल्म ’83’ का गाना ‘लहरा दो’, जैसे ट्रैक और एक गुजराती लोक गीत भी गाया। (PTI Photo)
-
अरिजीत के बाद सिंगर सुनिधि चौहान ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले प्रस्तुति दी। (PTI Photo)
-
सुनिधि के बाद शंकर महादेव और सुखविंदर सिंह ने ‘बुम्ब्रो बुम्ब्रो’, ‘सुनो गौर से दुनिया वालो’ जैसे गानों से दर्शकों को झूमने प मजबूर कर दिया। (PTI Photo)
-
आखिर में सभी सिंगर्स ने मिलकर वंदे मातरम गाकर दर्शकों के दिल में जोश भर दिया। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: ‘तारा सिंह’ बने विराट कोहली, मैच में मचाएंगे गदर, देखिए फैंस का जोश)