-

उड़ता पंजाब में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। 23 साल की स्टार रेड कार्पट पर काफी स्टनिंग लग रही थीं। फिल्म में आलिया ने बिहारी प्रवासी का किरदार निभाया था। जो गलती से पंजाब के ड्रग और मानव तस्करी के व्यवसाय में फंस जाती है। (Image Source: Instagram)
-
उड़ता पंजाब में एक सिंगर बने शाहिद कपूर को अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए क्रिटिक्स का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। उनके साथ ही यह अवॉर्ड मनोज बाजपेयी को फिल्म अलीगढ़ के लिए मिला। (Image Source: Instagram)
-
नीरजा में अपनी एक्टिंग के लिए सोनम कपूर को क्रिटिक्स का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। (Image Source: Instagram)
-
परिणीति को फिल्मफेयर का कोई अवॉर्ड नहीं मिला। लेकिन साल 2017 में उनकी दो फिल्में मेरी प्यारी बिंदु और तकादुम रिलीज होंगी। (Image Source: Instagram)
-
सलमान खान शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के साथ पोज देते हुए। उन्हें बेस्टर एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था। (Image Source: Instagram)
-
सोनाक्षी सिन्हा को कोई अवॉर्ड तो नहीं मिला लेकिन फिल्मफेयर में उन्होंने काफी शानदार परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस ने सलमान खान, जैकलीन, प्रीति जिंटा और दूसरे बॉलीवुड स्टार के साथ अपनी सेल्फी को ट्विटर पर शेयर किया। (Image Source: Instagram)
-
अवॉर्ड फंक्शन में जैकलीन फर्नांडिज भी देखने को मिली। उन्होंने साल 2016 में ढिशूम और हाउसफुल 3 जैसी सफल फिल्में दी हैं। (Image Source: Instagram)
-
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटी अपने पति गुड जीनइनफ के साथ पोज देती हुईं। (Image Source: Instagram)