-
फिल्म ‘बर्फी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं इलियाना डि क्रूज इन दिनों चर्चा में हैं। इलियाना ने उनकी वर्जिनिटी को लेकर एक शख्स को करारा जवाब दिया था। अपने जवाब के कारण वह सुर्खियों में रहीं। अब इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेहद हॉट फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में इलियाना डि क्रूज बिकिनी में नजर आ रही हैं। तस्वीर को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। इलियाना के फैंस भी उनके इस सुपर हॉट लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। (All Pics: Illeana d'cruze Instagram)
-
इलियाना ने अपनी ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- वेटिंग फॉर द सन। हालांकि उनका ये कैप्शन उनके फैंस को थोड़ा अटपटा लगा।
-
एक फैन ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- सन का ऐसे कौन इंतजार करता है भाई। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि चांद को देखकर सूरज कैसे निकलेगा।
-
इलियाना डि क्रूज भले फिल्मों के माध्यम से अपने फैंस से ना जुड़ पाएं लेकिन वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं।
-
आए दिन वह अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 22 लाख के लगभग फालोवर्स हैं।
-
इलियाना के फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार अजय देवगन के साथ रेड फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्सऑफिस पर औसत रही थी।
-
इस साल उनकी फिल्म पागलपंती रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में इलियाना के साथ उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट और अनिल कपूर नजर आएंगे।
