-
Happy Hug Day 2018: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। पूरे देश में वैलेंटाइन वीक को धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को रेड रोज, चॉकलेट देने का बाद अब समय है अपने पार्टनर को हग करने का। हग करने का मतलब गले लगाना। आज 12 फरवरी को पूरे देश में हग सेलिब्रेट किया जा रहा हैं। पार्टनर को हग करने का साथ आप उसे स्पेशल और इंपोर्टेंट भी बनाते हैं। आज के दिन प्रेमिका को अपने प्रेमी के द्वारा गले लगाने की चाहत होती है। गले लगाना यानी हग करना एक एहसास होता है। एक हग आपके पार्टनर की सारी परेशानियों को दूर कर देता है। यह ऐसा एहसास है जिससे आप अपने पार्टनर के दिल के और करीब जा सकते हैं। यदि आप भी अपने पार्टनर को हग करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं हग करने के ये बेहतर तरीके- (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
बियर हग- बियर हग ज्यादातर लोगों को फेवरेट होता है। फोटो में आप देख सकते हैं कि बियर हग में पूरी बॉडी टच करती है। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
बैक पैट- बैक पैट हग बेहग फ्रेंडली होता है। बैक पैट के जरिए आप पीठ को पकड़ कर गले लगा सकते हैं। यह अपना प्यार जताने और हग करने का अच्छा तरीका होता है। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
बॉम्ब- इस तरह के हग से आपके चेहरे पर स्माइल भी आ जाती है। बॉम्ब हग में एक शख्स दूसरे को भाग कर उठा लेता है। बॉम्ब हग को खिलाड़ियों के द्वारा अक्सर इस्तेमाल किया जाता है, जब वह कोई सीरीज या मैच को जीतते हैं। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
क्लिगर हग- क्लिगर हग में एक इंसान ज्यादा समय तक हाथ पकड़ कर रखता है। यह सामने वाले को कंफर्ट फील कराने का अच्छा तरीका माना जाता है। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
कम्फर्टर- इस तरह के हग में इंसान टाइट और धीरे दोनों तरह से कर सकता है। यह स्थिति और मांग पर निर्भर करता है कि आप पार्टनर को तेजी या धीरे से हग करना चाहते हैं। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
क्रशर- यह बियर हग का ही एक अलग तरीका है। जिसमें हग करने वाले को अपनी ताकत का भी एहसास होता है। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
कूड्डल- यह एक आरामदायक हग होता है। यह ज्यादातर लोगों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। जो लोग रोमांटिक रिलेशनशिप में होते हैं वह अक्सर इसी हग का इस्तेमाल करते हैं। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
बॉडी हग- यह मोस्ट कॉमन हग है। अक्सर लोग जब किसी से मिलते हैं तो एक दूसरे को कुछ इस तरह से ही गले लगाते हैं। यह अपने दोस्तों के स्वागत का एक अच्छा तरीका माना जाता है। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
मैन हग- इस तरह से अक्सर दो लड़के आपस में गले मिलते हैं। मेल हग में लड़कों की बॉडी का आधा हिस्सा ही एक दूसरे को टच होता है। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
आर्म हग- आर्म हग अपने पार्टनर को हग करने का अच्छा तरीका माना जाता है। इस तरह के हग में मेल पार्टनर फीमेल पार्टनर की कमर को पकड़कर गले लगता है। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
डांस फ्लोर होल्ड: इस तरह के हग में फीमेल पार्टटर अपने मेल पार्टनर के नेक को पकड़ती है, जबकि मेल पार्टनर अपनी फीमेल पार्टनर की कमर को पकड़ता है। यह हग करने का एक अच्छा तरीका माना जाता है। ( फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)
-
ग्रुप हग- इस तरह का हग अक्सर दोस्तों के द्वारा किया जाता है। जब सभी दोस्त एक जुट होते हैं तो आपस में एक दूसरे की कमर को पकड़ कर सक्रिल बनाते हैं। (फोटो क्रेडिट-श्याम कुमार)
-
लीप एंड लिफ्ट- लीप एंड लिफ्ट ग्रुप में मेल पार्टनर अपनी फीमेल पार्टनर की कमर पकड़कर थोड़ा ऊंचाई तक उठाता है। वहीं फीमेल पार्टनर मेल पार्टनर के शोल्डर को पकड़ती है। (फोटो क्रेडिट- श्याम कुमार)