-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी होली के मौके पर काफी मस्ती करती हुई नजर आईं। दिव्यंका ने अपना होली सेलिब्रेशन सीरियल ये है मोहब्बतें की स्टार कास्ट के साथ किया। अपने सीरियल को-स्टार्स के साथ दिव्यंका खूब धूम मचाती हुई नजर आईं। इस होली सेलिब्रेशन में दिव्यंका के पति विवेक दहिया भी उनके साथ मौजूद थे। वहीं सीरियल के अन्य सितारों भी दिव्यंका और विवेक के साथ होली का जश्न मनाते हुए नजर आए। तस्वीरों में अदिति भाटिया के साथ अन्य लोग भी मौजूद हैं। दिव्यंका ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हुई हैं। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा है, 'लेट पहुंचने का फायदा… ऐसे में आप सब में सबसे साफ-सुथरे होते हैं।' दिव्यंका के इस पोस्ट को 19 घंटो के अंदर अब तक 456,622 लोग लाइक कर चुके हैं। दिव्यंका द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में देखें स्टार्स का कलरफुल होली सेलिब्रेशन:-
-
होली की मस्ती में होली स्पेशल सेल्फी लेती हुईं दिव्यंका त्रिपाठी
-
दिव्यंका और विवेक के साथ होली की सेल्फी लेने में बिजी अदिति
-
दिव्यंका होली में व्हाइट कुर्ती और सलवार में नजर आईं।
-
होली की इस तस्वीर में दिव्यंका त्रिपाठी के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।
-
दिव्यंका त्रिपाठी