
एकता कपूर के शो की ज्यादातर टीवी एक्ट्रेस को फैंस के जरिए काफी अच्छी पोपुलेरिटी मिल जाती है लेकिन फिर भी कुछ ऐसे सेलेब रह जाते हैं, जो अपना बेस्ट देते हैं लेकिन उनका नाम सुर्खियों में कम आता है। हालांकि दर्शकों को इनकी एक्टिंग पसंद आती है लेकिन खबरों में इनका नाम न आने से इनकी ऑरीजिनली पहचान काफी कम हो जाती है। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं। कलर्स पर आ रहे एकता कपूर के शो चंद्रनंदनी के बारे में तो आप सभी जानते हैं। इस शो के लीड रोल रजत और श्वेता को भी सभी अच्छे से जान गए हैं। लेकिन इस शो में चंद्रगुप्त मौर्य की पत्नी की भूमिका निभा रहीं सान्वी तलवार को शायद आप नहीं जानते हैं। -
सान्वी तलवार इस शो में चंद्र की दूसरी पत्नी दुरधरा की भूमिका निभा रही हैं। शो में सान्वी के किरदार को चुलबुली बहु के तौर पर देखा जा रहा है।
-
असल में एक पंजाबी कुड़ी है। जी हां, सान्वी पंजाब के जलंधर से ताल्लुख रखती हैं, जिन्होंने 2010 में टेलेविजन की दुनिया में कदम रखा था।
-
चंद्रनंदनी सान्वी का पहला शो नही है इससे पहले वे Arjun, Qubool Hai, O Gujariya: Badlein Chal Duniya and Yeh Kahan Aa Gaye Hum में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।
-
25 साल की सान्वी अपनी रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं। अगर आप उनके इंस्टाग्राम पर जाएंगे तो आप उन्हें प्योर पंजाबी लुक में पाएंगे। वे काफी मासूम भी हैं।
-
सान्वी की फेवरेट एक्ट्रेस कंगना रनौत हैं। दिलचस्प ये है कि उनकी फेवरेट फिल्म भी कंगना रनौत की डेब्यू गैंगस्टर है। जबकि फेवरेट डायरेक्टर महेश भट्ट हैं। चंद्रनंदनी रील लाइफ में भले ही घोड़ों के साथ नजर नहीं नजर आती हैं लेकिन रियल लाइफ में वे घोड़ों से बहुत प्यार करती हैं। जबकि उनकी देवरानी यानी नंदनी घुड़सवारी में काफी नजर आती हैं।
-
चंद्रनंदनी में तान्वी दुरधरा बनकर कमाल का अभिनय कर रही हैं।
-
वे हेलना पर अपने तंज करते हुए धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रही हैं।
-
सान्वी की लाइफ एक विवाद से भी जुड़ी है। बताया जाता है कि तान्वी ये कहां आ गए हम के लिए किस सीन देते वक्त रोने लगी थीं। गौरतलब है कि यह टीवी सीरियल प्रोड्यूसर एकता कपूर का ही है।
-
इस शो के प्रोमों में सान्वी तलवार और करण कुंद्रा का एक किस सीन दिखाया गया था, जिसमें करण के साथ किसिंग सीन करने के दौरान रोने लगी थीं।
-
उसके बाद से तान्वी सुर्खियों से गायब हैं।
-
लेकिन चंद्रनंदनी में इन दिनों उनकी भूमिका को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।