-
यहां आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके बच्चों की सगाई या शादी लगभग फिक्स हो गई थी, लेकिन कुछ कारणों से इन स्टार्स का आपस में समधी बनना सपना ही रह गया।
-
राजेन्द्र कुमार और राज कपूर की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में मशहूर थी। राजेन्द्र कुमार ने राज कपूर की बेटी रीमा कपूर से अपने बेटे कुमार गौरव की मंगनी तय कर दी थी लेकिन कुमार गौरव की विजेता पंडित के बीच बढ़ती नज़दीकियों के कारण राज कपूर की बेटी संग रिश्ता आगे नहीं सका था। बाद में कुमार गौरव की शादी सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त के साथ हो गई।
-
हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा के लिए सुरेश ओबरॉय के बेटे विवेक ओबरॉय को चुनना चाहती थीं, लेकिन ईशा किसी बॉलीवुड एक्टर से शादी के पक्ष में नहीं थीं, इसलिए ये रिश्ता भी मुक्कमल नहीं हो सका था।
-
हेमा विवके से पहले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन संग ईशा देओल का रिश्ता करना चाहती थीं, लेकिन ईशा और अभिषेक ने साफ कर दिया था कि वे एक दूसरे को भाई-बहन की तरह मानते हैं।
-
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता सगाई तक पहुंचा था, लेकिन कुछ कारणों से ये रिश्ता टूट गया और रणधीर कपूर और अमिताभ बच्चन का समधी बनना भी रह गया।
-
विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना को रणधीर कपूर अपना दामाद बनाना चाहते थे। बात तय भी हो गई थी ,लेकिन करिश्मा की मां बबीता बेटी के करियर के पीक में शादी नहीं करने देना चाहती थीं। (Photos: Social Media)
