-
'हेट स्टोरी 3' का पहला ही गाना 'तुम्हे अपना बनाने का…' रिलीज़ क्या हुई लोगों को अपना दिवाना बना दिया है। इस गाने को लगभग 14 लाख लोगों ने अब तक देख लिया है। यह गाना बोल्ड और सेक्सी सीन्स से भरपूर है। हमेशा कॉमेडी और गंभीर रोल में नज़र आने वाले अभिनेता शरमन जोशी ने दर्शकों को अपने इस नए अवतार से चौंका दिया है। शरमन के संग जरीन ने सारी हदें पार कर दी हैं।
-
फिल्म 'हेट स्टोरी 3' के ट्रेलर को चार दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस फिल्म में अभिनेत्री डेजी शाह, जरीन खान, शरमन जोशी और करन सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की दोनों लीड हीरोइन जरीन खान और डेज़ी शाह जो सलमान खान के काफी करीब मानी जाती हैं इस फिल्म के ज़रिए अपने बोल्डनेस का भरपूर शो-ऑफ किया है। -
फिल्म का पहला गाना 'तुम्हे अपना बनाने का…' में जरीना और शरमन की हॉट केमिस्ट्री दिखाई गई है।
-
इस गाने को सुनकर आपको संजय दत्त औऱ पूजा भट्ट स्टारर फिल्म सड़क के गाने 'तुम्हें अपना बनाने की कमस खाई है' याद आएगी। दोनों गानों का ट्यून बिल्कुल सेम है।
