रोज डे के साथ ही वेलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई है। यह वीक सिर्फ लवर्स के लिए नहीं होता है, बल्कि बेटी-बेटा अपने पेरेंट्स को या टीचर्स के प्रति सम्मानपूर्वक प्रेम का इजहार करने के लिए भी होता है। Happy Rose Day: रोज डे का मतलब ये नहीं होता कि आप किसी अपने सिर्फ लवर क ही रोज गिफ्ट कर सकते हैं, बल्कि गुलाबों में अगर इतनी वैरायटी बनाई गई हैं तो हर कलर का रोज हर तरह के रिलेशन के लिए है। पढ़ें कौन से कलर का रोज किसे देना चाहिए। रेड रोज प्यार का प्रतीक होता है, जिससे दो लवर्स करीब आते हैं। इस वीक में पूरा सप्ताह प्यार करने वालों को लिए ही होता है। -
सफेद रोज Goodness Of heart, पवित्रता, मासूमियत का प्रतीक होता है। यह फूल आप उसे गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं, जिसे आप पसंद करते हैं, जिनके साथ आप हेल्दी रिलेशनशिप आगे भी रखना चाहते हैं।
पीला रोज अपने बेस्टीज को दे सकते हैं। अगर कभी आपका बेस्टीज आपसे रूठा हुआ है तो आप उसे पीला रोज देकर रिश्ते में फिर से मिठास ला सकते हैं। ग्रीन रोज सुख, संपत्ति, उपज का प्रतीक होता है। ये फूल आप उस करीबी को गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे आप जीवन में कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचाना चाहते हैं। -
नीला रोज शांति का प्रतीक होता है। लेकिन इसके अलावा ये रोज पॉजेटिव एनर्जी क्रिएट करता है। ये अपने आप में एक यूनीक है।
-
रोज डे अपनी फीलिंग का इजहार करने के लिए अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन लोगों में फूलों को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।
-
-