-
टेलीविजन पर क्या होगा निम्मो का, कयामत, क्या दिल में है और लव का है इंतजार जैसे शो करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस संजीदा शेख का जन्म 20 दिसंबर (1984) को कुवैत में हुआ था। वह एक मुस्लिम परिवार से हैं। वह एक बेहतरीन डांसर हैं और अपने एक दोस्त की डांस एकडमी में मदद करने के लिए मुंबई शिफ्ट हुई थीं। संजीदा को टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस में गिना जाता है। वह गहराइयां, जाने पहचाने से ये अजनबी, हाय पड़ोसी…कौन है दोषी, पावर कपल, एक हसीना थी जैसे कई शो में काम कर चुकी हैं।
-
संजीदा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में टीवी धारावाहिक क्या होगा निम्मो का से की थी। इस सीरियल में दर्शकों ने संजीदा के चुलबुले अंदाज को काफी पसंद किया था।
-
इसके बाद वह साल 2007 में स्टार प्लस के शो कयामत में एक वैम्प के रूप में नजर आईं।
-
संजीदा और आमिर अली की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। दोनों ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी कर ली।
-
संजीदा और आमिर की जोड़ी ने नच बलिए सीजन 3 में साथ शिरकत की। दोनों इस शो के विनर बने थे।
-
संजीदा इस साल स्टार प्लस के शो लव का है इंतजार में भी नजर आ चुकी हैं। शो में वह एक एक्ट्रेस के किरदार में थीं। शो कुछ खास कमाल नहीं कर सका।
-
संजीदा अपनी एक खराब आदत से छुटकारा पाना चाहती हैं। वह बेहद आलसी हैं और अपनी इसी आदत को बदलना चाहती हैं।
-
संजीदा फिटनेस फ्रीक हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए डांस का सहारा लेती हैं।
-
संजीदा इस साल स्टार प्लस के शो लव का है इंतजार में भी नजर आ चुकी हैं। शो में वह एक एक्ट्रेस के किरदार में थीं। शो कुछ खास कमाल नहीं कर सका।
-
संजीदा शेख बागबां और पंख जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। (All Photo Source: Instagram)