-
आज बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु का 36वां जन्मदिन है।
-
बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआती फिल्मों के साथ बॉलीवुड में सनसनी ला दी थी।
-
बंगाली परिवार में जन्मी बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी।
-
साल 1996 में बिपाशा ने "गोदरेज सिंथाल सुपरमॉडल कॉंटेस्ट" जीता था।
-
बिपाशा का निजी जीवन हमेशा ही सुर्खियों में रहा है, बिपाशा का रिश्ता "राज" फिल्म में उनके को-स्टार डीनो मोरिया के साथ साल 1996 से 2002 तक रहा। इसके बाद बिपाशा का नाम जॉन एब्राहम के साथ जोडा गया था। जॉन के साथ ब्रेक-अप के बाद बिपाशा का नाम अभिनेता हरमन बावेजा के साथ जोड़ा गया तो अब उनका फिल्म 'अलोन' के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ नाम जोड़ा जा रहा है।
-
बॉलीवुड में एक के बाद एक "अजनबी", "राज", " जिस्म" जैसी सुपरहिट फिल्में देकर बिपाशा ने बॉलीवुड में अलग ही पहचान कायम कर ली है।
-
यही नहीं बिपाशा ने कई थीम से हटकर फिल्में जैसे नो एंट्री, कॉरपोरेट और धूम-2, फिर हेरा-फेरी और ओमकारा भी की जो बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद की गई।
-
बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री होने के कारण बिपाशा बासु ने अपनी एक फिटनेस डीवीडी "लव यॉरसेल्फ" भी निकाली थी जिसमें उन्होने फिटनेस को दुरूस्त रखने में योग और एक्सरसाइज किस तरह से मदद कर सकते हैं बताया था।
-
इन दिनों बिपाशा बसु सिंगल है और रेडी टू मिंगल हैं।
-
बिपाशा बसु अपनी अपकमिंग फिल्म 'अलोन' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 'अलोन' 19 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।