
श्रुति ने अपना पहला गाना 6 साल की उम्र में गाया था। यह गाना उनके पापा की फिल्म थेवर मगन के लिए था और इसे इलैयाराजा ने कंपोज किया था। -
स्कूल में अपनी पहचान छिपाने के लिए वह अपना नाम पूजा रामचंद्रन बताती थीं। ऐसे इसलिए क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि किसी को पता लगे कि वह कमल हसन की बेटी हैं।
-
श्रुति हसन आठ भाषाएं जानती हैं। वह इन सभी भाषाओं में बात कर सकती हैं।
-
श्रुति के फेवरेट ब्रांड आल्डो और गेस हैं। लेकिन मेकअप में वह केवल मैक और बेनेफिट के प्रोडक्ट पसंद करती हैं।
श्रुति हसन जूतों की बेहद शौकीन हैं। उनके पास करीब 100 जोड़ी जूते हैं।