-
साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उन्हें उनकी अदाओं के लिए जाना जाता है। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सादगी के लिए भी काफी फेमस हैं। कम उम्र में ही वो सफलता के पायदान पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने ‘लव स्टोरी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साई के बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। वो 31 साल की हो गई हैं। ऐसे में बर्थडे के मौके पर आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं, जब वो इश्क फरमाते हुए रंगे हाथ पकड़े गई थीं। चलिए जानते हैं उनसे जुड़ा ये किस्सा।
-
साउथ सिनेमा की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस साई पल्लवी का जन्म (Sai Pallavi Birthday) आज ही के दिन 1992 में कोटगिरी में हुआ था। कम उम्र और कम समय में ही वो इंडस्ट्री में छा गईं और एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने लगी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ (Premam) से की थी। इसमें क्रिटिक्स ने उनकी खूब सराहना की थी।
-
साई पल्लवी ने अपने करियर (Sai Pallavi Career) में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इसमें ‘लव स्टोरी’, ‘श्याम सिंघा रॉय’, ‘गार्गी’, ‘मारी 2’ और ‘अतिरन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो हीरोइन कहलाने से पहले एक डॉक्टर हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं।
-
साई पल्लवी ने शो ‘माई विलेज’ में खुद की लव स्टोरी सुनाई थी। उन्होंने बताया था कि बचपन में उनका लव लैटर पकड़ लिया गया था। एक्ट्रेस ने एक लड़के के लिए उस प्रेम पत्र को लिखा था। लेकिन, उसे रंगे हाथ उनके घरवालों ने पकड़ लिया था और जमकर धुलाई भी की थी।
-
साउथ एक्ट्रेस ने अपने बचपन के किस्से को याद करते हुए बताया था कि ‘जब सातवीं क्लास में पढ़ती थीं तो उस दौरान उन्होंने एक लड़के के लिए लव लैटर लिखा था। लेकिन उनके घरवालों ने पकड़ लिया था। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई भी की थी।’
-
आपको बता दें कि साई पल्लवी एक्ट्रेस से पहले प्रोफेशनल डॉक्टर भी हैं। वो एक कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं। उनके पास मेडिसिन में ग्रैजुएशन की डिग्री भी है।
-
इसके अलावा अगर साई पल्लवी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘गार्गी’ में देखा गया था। ये एक तमिल फिल्म थी।
-
(Images credit- @Saipallavi instagram)
