-
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक रेखा आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने तेलुगू फिल्मों से बाल कलाकार के तौर पर अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उनके पिता जेमिनी गणेशन और मां पुष्पावल्ली भी एक बेहतरीन कलाकार थे। (Photo: Indian Express)
-
रेखा अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने दिस भी फिल्म में काम किया अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। हिंदी सिनेमा को उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों दी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए डालते हैं उनकी दस बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर: (Photo: Indian Express)
-
उमराव जान
फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली रेखा की फिल्म उमराव जान साल 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए एक्ट्रेस को 29वें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। (Photo: Indian Express) -
कलयुग
रेखा की बेहतरीन फिल्मों में से एक कलयुग भी है जो साल 1981 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शशि कपूर, राज बब्बर के अलावा कई और बड़े कलाकार अहम रोल में थे। (Photo: Indian Express) -
खून भरी मांग
साल 1988 के ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रेखा की खून भरी मांग फिल्म भी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उस समय में करीब 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Photo: Prime Video) -
खूबसूरत
साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म खूबसूरत में रेखा के साथ अशोक कुमार राकेश रोशन भी अहम भूमिका में थे। (Photo: Prime Video) -
मुकद्दर का सिकंदर
रेखा और अमिताभ बच्चन की बड़े पर्दे पर जोड़ी जब-जब आई तब-तब दर्शकों का खूब प्यार मिला। 1978 में रिलीज हुई मुकद्दर का सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। (Photo: IMDb) -
नमक हराम
साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म नमक हराम में रेखा की दमदार अदाकारी देखने को मिली थी। इस फिल्म में रेखा के साथ अमिताभ बच्चन सिमी ग्रेवाल और राजेश खन्ना भी नजर आए थे। (Photo: Prime Video) -
फूल बने अंगारे
साल 1991 में रेखा और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बड़े पर्दे पर जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म को बनाने में करीब 2.15 करोड़ खर्च हुए थे और सिनेमाघरों में करीब 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Photo: IMDb) -
मिस्टर नटवरलाल
अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर यह फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रेखा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। (Photo: Indian Express) -
लज्जा
रेखा की बेहतरीन फिल्मों में से एक लज्जा भी है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में रेखा के साथ मनीषा कोइराला, माधुरी दीक्षित, महिमा चौधरी, अनिल कपूर, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ नजर आए थे। (Photo: Prime Video) -
सिलसिला
रेखा और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सिलसिला दर्शकों को खूब पसंद आई थी। ये ब्लॉकबस्टर फिल्म साल 1981 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। (Photo: Prime Video) कई सालों से हैं फिल्मों से दूर, फिर कहां से कमाई कर रही हैं रेखा, जी रही हैं आलीशान जिंदगी
