-
भारतीय क्रिकेट टीम के एकदिवसीय प्रारूप के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को 34 साल का हो गए। विश्व कप 2015 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले धोनी ने टीम इंडिया को कई सुनहरे पल दिए हैं। (फोटो- एक्सप्रेस आर्काइव)
-
धोनी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि एकदिवसीय मैचों में उनका जादू अब भी बरकरार है। (फोटो- एक्सप्रेस आर्काइव)
-
आर्काइव से: गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अभिवादन करते हुए। (फोटो- एक्सप्रेस आर्काइव)
-
उन्हें जब भी वक्त मिलता है, अपने पहले प्यार (बाइक्स) को एंजॉय करना नहीं भूलते। उन्हें स्पोर्ट्स बाइक चलाने का काफी शौक है और जब भी उन्हें अपनी क्रिकेट लाइफ से छुट्टी मिलती है वे सड़कों पर बाइक चलाने का मजा, लेने से नहीं चूकते। (फोटो- एक्सप्रेस आर्काइव)
-
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने हाल ही बेटी जीवा के संग अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मनाई। (फोटो- एक्सप्रेस आर्काइव)
