-

हेजल साल 2005 में छुट्टियां मनाने लंदन से भारत आई थीं। 18 साल की हेजल को यहां मॉडलिंग के कई ऑफर मिले जिसके बाग उन्होंने यहां रुकने का फैसला किया।
-
हेजल ने वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन क्लासिकल डांस में भी ट्रेनिंग ली है।
-
हेजल के बारे में कहा जाता है कि वह हैरी पॉटर की सीरीज के कई फिल्मों में बतौर एक्सट्रा काम कर चुकी हैं।
उनकी पहली फिल्म हिंदी नहीं बल्कि तमिल भाषा में थी। बिल्ला नाम से आई यह फिल्म साल 2007 में आई थी। -
हेजल ने 30 नवंबर 2016 को क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की।