-
वेब सीरीज ‘दहाड़’ फेम एक्टर गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) अपने दमदार अभिनय से स्क्रीन पर अलग छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने स्क्रीन पर अपने कुछ दमदार रोल प्ले किए हैं, जिससे वो कम समय में ही लाइमलाइट में आ गए। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी फेमस फिल्मों और उसमें निभाए दमदार रोल के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
-
गुलशन की बेहतरीन फिल्मों की शुरुआत फिल्म ‘हंटरररर’ से होती है। इसमें उन्होंने सेक्स एडिक्ट मंदार का किरदार निभाया था। उन्होंने अपने इस रोल से स्क्रीन पर अलग ही छाप छोड़ी थी। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
-
फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ में एक्टर ने डबल रोल प्ले किया था। इसमें उन्होंने कराटे मणि और जिमी दोनों का ही किरदार निभाया था। गुलशन देवैया के काम को इसमें काफी पसंद किया गया था।
-
फिल्म ‘शैतान’ में गुलशन ने करण चौधरी उर्फ केसी की भूमिका निभाई थी। इसमें उनका किरदार एक बिगड़ैल लड़के था। वो एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को बेहतरीन एक्टर के रूप में सराहा गया था। इसी साल उनको फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्टर डेब्यू से भी नवाजा गया था -
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘बधाई दो’ लीक से हटकर फिल्म थी। इसमें गुलशन को एक वकील की भूमिका में देखा गया था, जो लड़कियों में नहीं लड़कों में इंटरेस्ट रखता है। इसमें LGBTQ समुदाय पर फोकस किया गया है।
-
वेब सीरीज ‘घोस्ट स्टोरीज’ में गुलशन ने जोंबी राक्षस की भूमिका निभाई थी। इसमें उन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए भारी प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया था। एक्टर ने इसमें अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थी।
-
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में भवानी का किरदार निभाने वाले गुलशन ने अपने इस रोल से भी स्क्रीन पर अलग छाप छोड़ी थी। इसमें वो जडेजा कबीले के सदस्य के रूप में थे।
-
सोनाक्षी सिन्हा स्टारर वेब सीरीज ‘दहाड़’ में गुलशन ने देवीलाल सिंह का किरदार प्ले किया था। वो एक पुलिस वाले की भूमिका में होते हैं, जो एक सीरियल किलर का पीछा कर रहा है। इसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया है। दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।
