
फरहान अख्तर अपनी कुछ चीजों को लेकर बहुत पक्के हैं। वह इधर-उधर फैली हुई चीजें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते। उन्हें चीजों में ध्यान लगाने में भी मुश्किल होती है अगर चीजें सही जगह पर ना रखी हों तो। -
फरहान मानते हैं कि वह डायरेक्टर से ज्यादा बेहतर एक्टर हैं।
-
फरहान फिट रहने के लिए आमतौर पर डाइट पर रहते हैं। लेकिन उन्हें मीठा पसंद है। एक बार उन्होंने खुद ही बताया था कि उन्हें खाने के बाद मीठा कितना पसंद है।
-
फरहान अख्तर उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है। फरहान को ग्रैजुएशन की दूसरे साल में कॉलेज से निकाल दिया गया था। वह एचआर कॉलेज में पढ़ते थे।
-
फरहान की मां ने एक बार उन्हें धमकी दी थी कि अगर जिंदगी में कुछ नहीं करोगे से घर से निकाल दूंगी। इसके बाद फरहान ने दिल चाहता है लिखी थी।