-
भूमि पेडनेकर आज अपना 34 साल की हो चुकी हैं। मोस्ट फिट एक्ट्रेसेस में से एक भूमि का वजन एक समय पर काफी अधिक हुआ करता था। अपनी पहली फिल्म ‘जोर लगा के हईशा’में वह काफी मोटी दिखाई थीं, लेकिन उसके बाद भूमि ने कड़ी मेहनत से अपना वजन काफी कम कर लिया है।(सोर्स- @bhumipednekar/insta)
-
भूमि ने पूरा 32 किलो वजन घटाया है। अपनी फैट टू फिट जर्नी के बारे में भी उन्होंने बताया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह भूखे रहकर पतली नहीं हुई हैं बल्कि उन्होंने डाइट प्लान लिया और वर्कआउट किया। जिससे वह अब इतनी फिट हो चुकी हैं। (सोर्स- @bhumipednekar/insta)
-
हालांकि भूमि ने हमेशा कहा है कि जिसका जो शरीर है, उसे अपने शरीर से प्यार करना चाहिए। बॉडी पर कभी शर्म नहीं करनी चाहिए। भले ही लोग कुछ भी कहें, लेकिन खुद से हमेशा प्यार करना चाहिए।(सोर्स- @bhumipednekar/insta)
-
भूमि ने जिस वक्त बॉलीवुड में डेब्यू किया था, उस वक्त उनका वजन 90 किलो था। उन्होंने फिल्म के लिए 30 किलो वजन बढ़ाया था और उसके बाद उन्होंने उतनी ही तेजी से वजन कम भी किया। (सोर्स- @bhumipednekar/insta)
-
भूमि ने दिन की शुरुआत से लेकर पूरे दिन के डाइट प्लान के बारे में बताया था। वह खाली पेट चाय नहीं पीतीं, बल्कि 3 बिस्कुट के साथ दूध वाली कॉफी पीती हैं। फिर काम पर निकल जाती हैं। (सोर्स- @bhumipednekar/insta)
-
काम पर जाने के बाद वह नाश्ता करती हैं। जिसमें उनका ग्रिल्ड सैंडविच होता है। इसे वह चार पार्ट में काटकर खाती हैं। भूमि खाने में बहुत संतुलित डाइट लेती हैं। (सोर्स- @bhumipednekar/insta)
-
वह वर्कआउट में रनिंग करती हैं। इसके साथ ही वह पिलाटेस, रनिंग, स्ट्रेंथ और वेट ट्रेनिंग जैसे वर्कआउट्स करती हैं। इससे उनका वेट नियंत्रण में रहता है। (सोर्स- @bhumipednekar/insta)