-
श्रद्धा कपूर को फिल्म का पहला ऑफर 16 साल की उम्र में मिला था। यह ऑफर उन्हें सलमान खान ने दिया था। स्कूल के एक प्ले में श्रद्धा की परफॉर्मेंस देखकर सलमान इतने इंप्रेस हो गए थे कि उन्हें फिल्म ऑफर कर दी थी। लेकिन पढ़ाई को तरजीह देते हुए उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था।
-
बचपन में श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर को ज्यादातर मेकअप में ही देखा करती थीं। फिल्म फेयर से एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने बताया था कि पापा (शक्ति कपूर) अकसर मेकअप में घर आया करते थे और उन्हें लगता था कि उनके पापा के पास कोई सुपरनैचुरल पावर्स हैं।
-
श्रद्धा कपूर ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म की भी बड़ी ही मजेदार कहानी है। दरअसल प्रोड्यूसर अंबिका हिंदुजा ने उन्हें फेसबुक पर देखा था। उन्हें श्रद्धा पसंद आई और उन्होंने तीन पत्ती ऑफर कर दी।
श्रद्धा को चाय पीना बहुंत पसंद है। इसके अलावा उन्हें गार्डनिंग का भी शौक है। -
बॉम्बे टाइम्स की एक खबर की मानें तो बचपन में श्रद्धा अपने पैरेंट्स के बड़े-बड़े कपड़े पहन कर शीशे के आगे डांस किया करती थीं। यह तस्वीर श्रद्धा की प्री बर्थडे पार्टी की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की थी।
