-
सीरियल 'नागिन' और 'नागिन 2' से फेम पाने वालीं मौनी रॉय छोटे पर्दे पर सबसे स्टाइलिश सेलेब्स में से एक हैं। मौनी जल्द ही बॉलीवुड में भी एंट्री मारने वाली हैं। मौनी रॉय अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में नजर आएंगी। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके चलते वह कभी बिकिनी तो कभी साड़ी पहन कर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ और तस्वीरें फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में मौनी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। मौनी ने नीले रंग की साड़ी पहनी है। खास बात यह है कि इस तस्वीर में मौनी ने नाक में नथ भी पहनी है। लेकिन मौनी की आंखों में एक उदासी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को मौनी ने कैप्शन भी दिया है जिसमें वह लिखती हैं, 'लव-लेस-नेस'। यहां मौनी की आंखों और उनके इस कैप्शन में काफी उदासी दिखाई दे रही है। देखें तस्वीरें:-
-
मौनी ने नथ पहने हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस में दोनों नथ अलग हैं। वहीं एक तस्वीर में मौनी ने काले रंग की साड़ी पहनी है जिसमें लाल लाइनिंग वाला बॉर्डर है।
-
दूसरी तस्वीर में मौनी ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है।
-
पहले भी मौनी ने ऐसी ही एक तस्वीर फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें भी मौनी ने नथ पहनी है।
-
सीरियल नागिन से फेमस हुईं मौनी रॉय अब जल्द ही अक्षय की 'गोल्ड' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही मौनी बॉलीवुड में डेब्यू करने को पूरी तरह से तैयार हैं।
इससे पहले मौनी ने ये तस्वीर शेयर की थी। व्हाइट अनारकली सूट और रेड दुपट्टे में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। -
इन तस्वीरों को मौनी ने कैप्शन दिया था-साल 2017 का आखिरी डांस
-
एक्ट्रेस मौनी रॉय
-