-
बॉलीवुड फिल्मों में जहां प्यार, तकरार और दुश्मनी की कहानी को बहुत खूबसूरती से पर्दे पर दर्शाया जाता है, वहीं कई फिल्में एक्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भी बनाई गई है। बॉलीवुड ने इस मुद्दे पर कई फिल्में बनाई हैं, जिन्हें लेकर लोगों में आक्रोश तो देखा गया लेकिन कहीं ना कहीं इनमें सच्चाई भी है। चलिए आपको बताते हैं इस मुद्दे पर बनी उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही या तो तहलका मचा दिया या फिर औंधे मुंह गिर गई।
-
Gehraiyaan
दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘गहराइयां’ में पति-पत्नी और वो की बेवफाई को दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने औसत कारोबार किया था। (Still from Film) -
Aitraaz
प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर फिल्म ऐतराज को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में ये दिखाने की कोशिश की गई थी कि शादीशुदा बंधन मे बंधे दो लोग ही हमेशा बेवफा नहीं हो सकते, उनके बीच कोई तीसरा जबरन आकर भी रिश्ता खराब कर सकता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। (Still from Film) -
Arth
फिल्म ‘अर्थ’ एक सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म थी, जो डायरेक्टर महेश भट्ट के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड थी। इस फिल्म का डारेक्शन महेश भट्ट ने ही किया था। इस फिल्म की कहानी लोगों ने बहुत पसंद आई थी और फिल्म हिट हुई थी। (Still from Film) -
Biwi No.1
सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन स्टारर फिल्म बीवी नंबर 1 फिल्म भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित थी। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी। 12 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 49.81 करोड़ की कमाई की थी। (Still from Film) -
Hamari Adhuri Kahani
विद्या बालन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म हमारी अधूरी कहानी में एक ऐसी महिला की कहानी बताई गई है जो शादीशुदा होने के साथ-साथ एक मां होने के बाद भी किसी और के प्यार में पड़ जाती है। यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच पाने में नाकाम रही और फ्लॉप हो गई थी। (Still from Film) -
Haseen Dillruba
फिल्म हसीन दिलरुबा की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के इर्द-गिर्द घुमती नजर आई। इस फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई 2021 को किया गया था। इस भी मिश्रित समीक्षाएं मिलीं। मगर उस साल यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जाने वाली हिंदी फिल्म बनकर भी उभरी थी। (Still from Film) -
Life in a… Metro
अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के साथ एक महिला के अकेलेपन को बयां करती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 9.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 24.45 करोड़ का कारोबार किया था। (Still from Film) -
Silsila
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा स्टारर फिल्म सिलसिला भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है। आज के समय में यह फिल्म कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, मगर अपने समय में ये फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई थी। (Still from Film)
(यह भी पढ़ें: अपने पिता की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे ये सेलेब्स, हो गए थे नराज)