-
सनी देओल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में जीत, गदर, घायल, घातक, दामिनी, जिद्दी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सनी देओल के बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई दोस्त हैं, मगर क्या आप जानते हैं यहां उनके कई दुश्मन भी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड में ऐसे कौन से स्टार्स हैं जिनसे सनी का 36 का आंकड़ा है।
-
आमिर खान
1990 के दौरान आमिर खान की फिल्म ‘दिल’ और सनी देओल की फिल्म ‘घायल’ एक ही दिन रिलीज हुई थी। उस दौरान आमिर खान ने सनी देओल से रिक्वेस्ट की थी कि वह अपनी फिल्म की डेट थोड़ी आगे बढ़ा लें, लेकिन सनी ने उनकी बात नहीं मानी और तब से ही इन दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए। -
अनिल कपूर
अनिल कपूर और सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी। कहा जाता है कि अनिल कपूर सनी पाजी के बारे में झूठी बातें फैलाया करते थे। -
राजकुमार संतोषी
सनी देओल को राजकुमार संतोषी ने ही लॉन्च किया था और दोनों ने कई फिल्में एक साथ की हैं। मगर जब राजकुमार ने ‘भगत सिंह’ के लिए अजय देवगन को चुना तो सनी देओल काफी नाराज हो गए। -
अजय देवगन
साल 2002 में ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद इन्होंने कभी एक दूसरे से बात नहीं की। -
शाहरुख खान
सनी देओल और शाहरुख खान ने फिल्म ‘डर’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख विलेन के रूप में नजर आए थे, तो वहीं सनी हीरो के किरदार में दिखे। इस फिल्म में शाहरुख का किरदार खूब हिट हुआ था, सनी को यह बात रास नहीं आई। जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव पैदा हो गया। -
सुनील दर्शन
80-90 के दशक में सुनील दर्शन बड़ा नाम हुआ करता था। बताया जाता है कि सनी देओल और सुनील के बीच किसी बात को लेकर गर्मागर्मी हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। -
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और सनी देओल के बीच रवीना टंडन को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने एक साथ काम नहीं किया।