-
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही लोगों का दिल जीत लिया था और अपने एक्टिंग के दम पर ऊंचाईयों पर पहुंचे हैं। मगर क्या आप जानते हैं की इस इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें हैं जो कभी कॉलेज नहीं गए हैं। इनमें से कई स्टार्स तो ऐसे हैं जो 12वीं फेल हैं।
-
Alia Bhatt
आलिया भट्ट ने फिल्मों में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। आलिया भट्ट सिर्फ 10वीं पास है। (Source: Alia Bhatt/Facebook) -
Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के चेंबूर स्थित आर्य विद्या मंदिर से की हैं। मगर वह 12वीं फेल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोडड दी। (Source: Arjun Kapoor/Facebook) -
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ग्रैजुएशन में एडमिशन लिया था, मगर पूरा नहीं कर पाईं क्योंकि उन्होंने मॉडलिंग और एड फिल्म्स की दुनिया का हिस्सा बनने के बाद अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। (Source: Deepika Padukone/Facebook) -
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर ने अपनी पढ़ाई को लेकर खुलासा किया था कि वह 10वीं पास हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। इसके बाद उन्होंने आगे पढ़ाई नहीं की। (Source: Ranbir Kapoor/Facebook) -
Kangana Ranaut
फिल्मी दुनिया में आने से पहले कंगना ने काफी स्ट्रगल किया है। मगर क्या आप जानते हैं कि कंगना 12वीं फेल हैं। उन्होंने इसके बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। (Source: Kangana Ranaut/Facebook) -
Aamir Khan
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान सिर्फ 12वीं पास हैं। एक्टिंग का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई नहीं की। (Source: Social Media) -
Katrina Kaif
कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कभी स्कूल नहीं गई हैं। जी हां, उन्होंने कभी सामन्य स्कूली शिक्षा नहीं ली थी। दरअसल, उनके पिता एक व्यापारी थे जिसकी वजह से उन्हें अलग-अलग देशों में ट्रेवल करना पड़ात था। उन्होंने अपना बचपन करीब 18 देशों में बीताया है। लगातार यात्रा करने के कारण वग कभी स्कूल नहीं गई। उन्हें और उनकी बहनों को पढ़ाने के लिए एक होम ट्यूटर को काम पर रखा गया था। (Source: Katrina Kaif/Facebook) -
Salman Khan
सलमान खान ने सिंधिया स्कूल, ग्वालियर से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज में एडमिशन लिया। हालांकि यहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया। कॉलेज छोड़ने के बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया। (Source: Salman Khan/Facebook)
