-

बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के अलावा बिजनेस से भी मोटी कमाई करते हैं। बॉबी देओल से लेकर बादशाह तक का रेस्टोरेंट है। आइए जानते हैं कौन-कौन से सितारे रेस्टोरेंट के मालिक हैं। (Photo: Bobby Deol/FB)
-
1- बॉबी देओल
बॉबी देओल के रेस्टोरेंट का नाम ‘समप्लेस एल्स’ (Someplace Else) है। ये रेस्टोरेंट मुंबई के अंधेरी और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स जैसे इलाकों में स्थित है। (Photo: Bobby Deol/FB) -
2- शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी भी रेस्टोरेंट से मोटी कमाई करती हैं। एक्ट्रेस बैस्टियन और अम्माकाई रेस्टोरेंट की मालकिन हैं। (Photo: Shilpa Shetty Kundra/FB) -
3- विराट कोहली
विराट कोहली के रेस्टोरेंट का नाम वन8 कम्यून (One8 Commune) है जो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद के अलावा कई और शहरों में है। (Photo: Virat Kohli/FB) विक्की कौशल से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, साल 2025 में इन 7 सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां -
4- बादशाह
मशहूर रैपर बादशाह भी रेस्टोरेंट के बिजनेस से मोटी कमाई करते हैं। रैपर का ‘एक्सपीरिएंस ड्रैगनफ्लाई’ (Experience Dragonfly) नाम का रेस्टोरेंट है। इसके अलावा बैड बॉय पिज्जा, सागो स्पाइस सिम्फनी (Sago Spice Symphony) रेस्टोरेंट के भी मालिक हैं। (Photo: Badshah/FB) -
5- सनी लियोनी
सनी लियोनी फिल्मों के अलावा बिजनेस से भी मोटी कमाई करती है। उनका नोएडा में स्थिति चिकालोका (Chica Loka) नाम का रेस्टोरेंट है। (Photo: Sunny Leone/FB) -
6- गौरी खान
शाहरुख खान की पत्नी और डिजाइनर गौरी खान भी रेस्टोरेंट के व्यवसाय से मोटी कमाई करती हैं। उनका मुंबई में स्थित ‘टोरी’ (Torii) रेस्टोरेंट है जो अपने शानदार इंटीरियर और लग्जरी एशियाई फूड्स के लिए जाना जाता है। (Photo: Gauri Khan/FB) -
7- मलाइका अरोड़ा
फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा भी बिजनेस से मोटी कमाई करती हैं। उनका मुंबई के बांद्रा के पाली विलेज में स्कारलेट हाउस (The Scarlett House) नाम का रेस्टोरेंट है। (Photo: Malaika Arora/FB) -
8- रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह के रेस्टोरेंट का नाम ‘अरम्बम’ (Arambam) है। इस रेस्टोरेंट में दक्षिण भारतीय व्यंजन मिलते हैं। (Photo: Rakul Preet/FB) -
9- करण जौहर
फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर भी रेस्टोरेंट के बिजनेस से अच्छी कमाई करते हैं। उनका मुंबई में स्थित ‘न्यूमा’ (Neuma) नामक रेस्टोरेंट है जो कोलाबा में है। यह रेस्टोरेंट एशियाई, कॉन्टिनेंटल और यूरोपीयन भोजन के लिए मशहूर है। (Photo: Karan Johar/Insta) Year Ender 2025: सैफ अली खान से रवीना टंडन तक के बच्चे, इस साल इन स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में किया डेब्यू