म्यूजिक एक ऐसी भाषा है जिसे पूरी दुनिया समझती है। म्जूजिक के माध्यम से आप अपने गुस्से, प्यार सभी चिजों का इजहार कर सकते हैं। म्यूजिक हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इन म्यूजिक को बनाने वाले म्यूजिक डॉयरेक्टर और सिंगर अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। आज बात हम म्यूजिक बनाने वाले म्यू्जिक कम्पोजर और सुरों के जादूगर के बारे में करेंगे और जानेंगे कि कितने एजुकेटेड हैं ये सुरों के जादूगर। देखें तस्वीरें। Arijit Singh- बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा राजा बिजय सिंह हाई स्कूल से की और बाद में श्रीपत सिंह कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। Guru Randhawa- बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के फेमस सिंगर गुरु रंधावा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट, दिल्ली से एमबीए किया है। Sonu Nigam- शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स को फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले दिग्गज सिंगर सोनू निगम ग्रेजुएट हैं। उन्होंने दिल्ली के जे डी टाइटलर स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। Shreya Ghoshal- सुरो की जादूगर श्रेया घोषाल ने मुंबई के एसआईईएस कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स से अंग्रेजी में अपनी उच्च शिक्षा हासिल की है। KK- अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले सिंगर केके ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल से की है। वहीं उन्होंने ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से की है। (All Images: Social Media)
