-
आम इंसान से लेकर मशहूर सेलिब्रिटी तक, अकसर देखा गया है कि लोगों के निक नेम जरूर होते हैं। ये निक नेम कभी उनके दोस्तों द्वारा रखे गए होते हैं तो कभी परिवार वालों द्वारा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि वह अपने पति निक जोनस को प्यार से क्या बुलाती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि वह निक को प्यार से बाबू कहती हैं। आइए डालते हैं दूसरी पॉपुलर बॉलीवुड अभिनेत्रियों के निक नेम:
-
आलिया भट्ट का निक नेम आलू है। उनके करीबी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।
-
श्रद्धा कपूर के करीबी उन्हें चिरकुट कहकर बुलाते हैं।
-
अनन्या पांडे का निक नेम पांडे जी है।
-
प्रियंका चोपड़ा को उनके फैमिली वाले और दोस्त मिमी नाम से बुलाते हैं।
-
प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा का निक नेम टिशा है।
-
विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या राय का निक नेम गुल्लू है।
-
बिपाशा बसु को उनके करीबी बुनी नाम से पुकारते हैं।
करिश्मा और करीना का निक नेम क्रमश: लोलो और बेबो है। -
सोनम कपूर का निक नेम जिराफ है। शायद यह नाम उनकी हाइट के कारण पड़ा हो।
