-
बॉलीवुड एक्टर्स अपने किरदार के डिमांड के हिसाब से ना सिर्फ अपनी एक्टिंग में बदलाव करते हैं बल्कि वह लुक्स के साथ भी प्रयोग करते रहते हैं। अगर रोल की डिमांड है कि बाल लंबे रहें तो एक्टर्स बाल बढ़ा लेते हैं और अगर गंजा होना है तो उससे भी परहेज नहीं करते। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म हाउसफुल 4 के लिए अपने बालों को मुंडवा लिया है। इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स ने किरदार की डिमांड को देखते हुए बाल्ड लुक अपनाया। एक मजेदार बात ये है कि जब भी सुपरस्टार्स बिना बालों के पर्दे पर आए तो हर बार फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ एक्टर्स और फिल्मों पर एक नजर(All Pics: Youtube):
-
रणवीर सिंह, बाजीराव मस्तानी: रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए अपने बाल मुंडवाए थे। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी।
-
संजय दत्त, अग्निपथ: करण जौहर ने 80 के दशक की अमिताभ स्टारर अग्निपथ की रीमेक बनाई थी। इस फिल्म में संजय दत्त कांचा की भूमिका में थे। कांचा के किरदार के लिए संजय दत्त ने ना सिर्फ बाल मुंडवाए बल्कि वह फिल्म में बिना आईब्रो के भी नजर आए। ये फिल्म भी काफी सफल रही थी।
-
शाहिद कपूर, हैदर: विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर के लिए शाहिद कपूर ने भी अपने बालों का त्याग कर दिया था। ये फिल्म भी सुपरहिट रही और शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला।
-
आमिर खान, गजनी: आमिर खान ने फिल्म गजनी के लिए अपने बाल मुंडवा लिए थे। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
-
मनोज वाजपेयी, गैंग्स ऑफ वासेपुर: अनुराग कश्यप की इस फिल्म के लिए मनोज वाजपेयी गंजे हुए थे। उनका निभाया गया सरदार खान का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ। फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।