
निर्देशक-वीके प्रकाश, कलाकार- महाअक्षय चक्रवर्ती, एवलीन शर्मा, मोहित दत्ता, सुहासिनी मुले। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने बेटे मिमोह यानी महाअक्षय चक्रवर्ती को फिल्मी दुनिया में जमाने के लिए बहुत मेहनत की है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। फिर भी महाअक्षय लगे हुए हैं। पर उनकी नई फिल्म ‘इश्केदारियां’ भी उनकी विफलता की कहानी ही कहेगी। कौन कहता है कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है? वह कभी-कभी बेस्वाद भी होता है। ‘इश्केदारियां’ में कोई मजा नहीं है। (फ़ोटो-बॉलीवुडहंगामा.कॉम) -  
महाअक्षय ने इसमें आगम दीवान नाम के धनी नौजवान का किरदार निभाया है। आगम का दिल लवलीन नाम की खूबसूरत लड़की पर आ जाता है। लवलीन बच्चों को पढ़ाती है और अपने स्कूल के लिए धन जुटाना चाहती है। पर वह ऐसी लालची लड़की नहीं है कि आगम के धन के लिए उसे ‘आइ लव यू टू’ कह दे। वह तो अर्जुन नाम के एक संगीतकार को अपना दिल दे बैठती है। ऐसे में आगम क्या करे?
 -  
क्या लड़की को पाने के लिए जी-जान और धन लगा दे या एक सच्चे आशिक की छवि के मुताबिक दोनों प्रेमियों की राह में अवरोध न बने और अपने प्रेम को यों ही न्योछावर कर दे। वह दूसरी राह चलने का फैसला करता है। इतने से समझ में आ गया होगा कि ‘इश्केदारियां’ पुरानी शैली की फिल्म है। निराशा महाअक्षय से ही नहीं एलवीन से भी होती है।