-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर खूब चर्चा में हैं। (@Kangana Ranaut/FB)
-
अदाकारा भाजपा की ओर से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रही हैं। जिसके चलते ये मंडी हॉट सीट बन गई है।
-
कंगना ने यहां प्रचार भी शुरू कर दिया है। इस बीच उन्होंने बताया है कि, उनके घरवाले उन्हें एक्ट्रेस नहीं बल्कि कुछ और बनता देखना चाहते थे।
-
कंगना रनौत का कहना है कि, एक्ट्रेस के घरवाले चाहते थे कि वो डॉक्टर बनें। लेकिन किस्मत उन्हें मायानगरी मुंबई ले आई।
-
हालांकि, शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस को खूब संघर्ष करने पड़े। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था।
-
कंगना रनौत का कहना है कि, उन्होंने भाजपा को इसलिए चुना क्योंकि वो हिंदूवादी सोच रखती हैं और सुभाष चंद्र बोस की बहुत बड़ी फैन हैं।
-
अपने एक चुनावी भाषण में कंगना रनौत ने कहा है कि, अबकी बार ये पीएम मोदी का चुनाव है। आप वोट कंगना को देंगे, लेकिन ये वोट पीएम मोदी को जाएगा। एक्ट्रेस का कहना है कि, उनकी पार्टी को लीडर्स नहीं बल्कि कार्यकर्ता चलाते हैं।
