-
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस उम्र में भी एक्ट्रेस बेहद फिट और खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं। (Photo: Malaika Arora/Insta)
-
बढ़ती उम्र में अगर आप भी यंग दिखना चाहती हैं तो मलाइका अरोड़ा के इस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं। (Photo: Malaika Arora/Insta)
-
मलाइका अरोड़ा अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं। योग के जरिए अदाकारा ने अपने आप को इतना फिट रखा है। इसके बाद अदाकारा जिम, स्विमिंग और वॉक भी करती हैं। (Photo: Malaika Arora/Insta)
-
अदाकारा सुबह उठते ही सबसे पहले डिटॉक्स वाटर का सेवन करती हैं। आमतौर पर एक ग्लास गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीती हैं। ये पूरे दिन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा खड़े होकर पानी पीने के बजाय बैठकर पीने की सलाह देती हैं। (Photo: Malaika Arora/Insta) ( हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वो एक खास लॉकेट पहनी दिखीं। इस लॉकेट पर किसका नाम लिखा है? पढ़ें पूरी खबर)
-
ब्रेकफास्ट में मलाइका अरोड़ा स्मूदी, ओट्स, गुड़ और शहद का सेवन करती हैं। (Photo: Malaika Arora/Insta)
-
लंच में अदाकारा कार्ब, चिकन, हरी सब्जियां और फैट वाले फूड्स शामिल करती हैं। इसमें चावल, रोटी, अंकुरित फलियां और चिकन या मछली शामिल होता है। (Photo: Malaika Arora/Insta)
-
शाम में मलाइका अरोड़ा जिम जाने से करीब एक घंटे पहले पीनट बटर सैंडविच खाना पसंद करती हैं। इसके साथ ही हेल्दी और डिटॉक्स वॉटर भी लेना पसंद करती हैं। (Photo: Malaika Arora/Insta)
-
डिनर में बॉलीवुड एक्ट्रेस उबली हुई सब्जियों का सूप और सलाद का सेवन करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस के अनुसार फिट रहने के लिए रात में हल्का भोजन करना चाहिए। (Photo: Malaika Arora/Insta)
-
इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वो शाम 7 बजे तक अपना डिनर कर लेती हैं। योग के अलावा एक्ट्रेस एक्सरसाइज भी करती हैं। जिसमें कार्डियो, वेट लिफ्टिंग और किक बॉक्सिंग शामिल है। (Photo: Malaika Arora/Insta) (नोरा फतेही का लेटेस्ट लुक कमाल का है। एक्ट्रेस ने गाउन पहना है जिसमें वो एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देती नजर आईं। लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
