-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया काफी दिनों से इटली में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस दौरान दिव्यंका और विवेक एक दूसरे के साथ खास टाइम स्पेंट कर रहे हैं। कहा जा सकता है कि यह 'दिवेक' का मिनी हनीमून है। इसके साथ ही दिव्यंका और विवेक सोशल मीडिया के जरिए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। दिव्यंका और विवेक इन तस्वीरों में बहुत मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। जहां दिव्यंका ने अपने अकाउंट से कुछ तस्वीरें जारी की हैं, वहीं विवेक ने भी अपने सोशल अकाउंट से इटली में टाइम स्पेंट करते हुए अपनी और दिव्यंका की कई तस्वीरें शेयर की हैं। आप भी देखें ये तस्वीरें:-
-
टीवी स्टार्स आए दिन सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। इससे वह अपने चाहने वालों में पॉपुलर भी रहते हैं। अब ताजा तस्वीरें आईं हैं सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की।
-
हाल ही में दोनों एक्टर्स की शादी की पहली सालगिरह गई है। इसके चलते दिव्यंका और विवेक क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए इटली पहुंचे हैं। वहीं से दिव्यंका और विवेक अपने खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
-
तस्वीरों में दिव्यंका और विवेक काफी इंज्वॉय करते हुए दिख रहे हैं।
-
दिव्यंका ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने हबी की तस्वीरें शेयर की हैं।
-
दिव्यंका त्रिपाठी पिछले साल जुलाई में टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं थीं।
-
इस दौरान दोनों टीवी स्टार ने हिंदू परंपरा से शादी की।
-
इसके बाद दोनों ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए चंडीगढ़ और मुंबई में दो ग्रैंड रिसेप्शन रखे थे।
-
इस तस्वीर में दिव्यंका लिख ती हैं 'स्वीमिंग पूल ऑफ रोमन्स'
-
इस तस्वीर में विवेक फुल मस्ती में नजर आ रहे हैं।
-
यह तस्वीर है इटली के पोसिटानो की
-
यह पिक्चर दिव्यंका ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'यहां आ कर वह महसूस कर रही हैं कि वह भी 'ब्लू प्लैनेट' का ही हिस्सा हैं।
