-
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार शुक्रवार को 93 साल के हो गए। उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया, ‘हम इस वर्ष केवल परिवार के साथ शांतिपूर्वक जन्मदिन बनाएंगे। वह चेन्नई में हुई त्रासदी से दुखी हैं। हमें नहीं लगता कि इस समय कोई भी खुशी मनाना सही होगा।’ दिलीप कुमार भले ही अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं, लेकिन उनके फैंस टि्वटर पर उनको खूब विश कर रहे हैं। #DilipKumar इस समय टि्वटर पर ट्रेंड कर रहा है। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनका स्टारडम आज भी बरकरार है। तभी तो पेशावर के लोगों ने होर्डिंग लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आगे की स्लाइड में देखिए क्या कह रहे हैं, उनके फैंस
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
