-

हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। लाखों-करोड़ों फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। धर्मेंद्र फैमिली का कहना है कि झूठी अफवाहें फैलाने से बचें। (Photo: Indian Express)
-
धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने लगभग हर जोनर की फिल्मों में काम किया है। चाहे एक्शन हो या फिर रोमांस हर किरदार को धर्मेंद्र ने बड़े परदे पर बखूबी से निभाया। (Photo: Indian Express)
-
इस बीच आइए डालते हैं धर्मेंद्र की पुरानी तस्वीरों पर एक नजर: (Photo: Indian Express)
-
धर्मेंद्र बॉलीवुड में करीब सात दशकों से सक्रिय हैं। इंडस्ट्री में उनकी छवि एक एक्शन हीरो के रूप में स्थापित हुई थी। (Photo: Indian Express) हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र ने बंगाली और पंजाबी फिल्मों में भी दिखा चुके हैं अपना हुनर, जानिए कौन सी हैं वो फिल्में
-
फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कलाकारों में से एक धर्मेंद्र का जीवन संघर्षों से खूब भरा हुआ है। फिल्मों में आने से पहले वो गैराज में काम किया करते थे। मुंबई में उनका कोई घर नहीं थी। (Photo: Indian Express)
-
धर्मेंद्र का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। आज उन्होंने जो भी ये मुकाम हासिल किया है वह अपने दम पर किया है। (Photo: Indian Express)
-
धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने जब एक्ट्रेस सुरैया की फिल्म दिल्लगी देखी तब उसके बाद उन्हें अभिनेता बनने का एहसास हुआ। (Photo: Indian Express)
-
डेब्यू फिल्म दिल भी तेरा मैं भी तेरा के बाद धर्मेंद्र को शोला और शबनम फिल्म में काम करने का मौका मिला जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसी फिल्म से उन्हें इंडस्ट्री में लोकप्रियता मिली। (Photo: Indian Express)
-
यह धर्मेंद्र के साथ अभिनेत्री सायरा बानो हैं। दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। (Photo: Indian Express)
-
यह तस्वीर धर्मेंद्र के जवानी के दिनों की है। फिल्म तुम हसीन मैं जवान में एक सीन की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र अपनी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी संग कुछ यूं रोमांस करते नजर आएं। (Photo: Indian Express) कुछ ऐसा रहा है बॉलीवुड के सीनियर स्टार धर्मेंद्र का पॉलिटिकल करियर
-
इस तस्वीर में धर्मेंद्र और मीना कुमारी एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकारों की जोड़ी कई फिल्मों में बनी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। (Photo: Indian Express)
-
यह धर्मेंद्र की 1970 के दशक की तस्वीर है। इसमें वो फैंस को अपना ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। (Photo: Indian Express)
-
धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आने वाले आठ दिसंबर को वो 90 वर्ष के हो जाएंगे। यह तस्वीर साल 1967 की है तब अभिनेता सिर्फ 32 वर्ष के थे। अपना 32वां जन्मदिन अभिनेता ने मुंबई में अंधेरी के पास वर्सोवा में पुष्पा पिक्चर्स की फिल्म ‘इज्जत’ की आउटडोर शूटिंग के दौरान मनाया था। (Photo: Indian Express)
-
फिल्म घायल के सिल्वर जुबली समारोह में अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जीपी सिप्पी और पहलाज निहलानी। (Photo: Indian Express)
-
इस फिल्म में धर्मेंद्र बच्चों संग गुलेल चलाते नजर आ रहे हैं। यह 1969 आई फिल्म सत्यकाम का एक सीन है। (Photo: Indian Express)
-
फिल्म शालीमार के सेट पर अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपने जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस जीनत अमान और रेक्स हैरिसन नजर आ रहे हैं। (Photo: Indian Express)
-
यह तस्वीर साल 1977 में रिलीज हुई धर्मेंद्र की ब्लॉकबस्टर फिल्म धर्मवीर के सेट की है जिसमें उनके साथ निर्देशक मनमोहन देसाई नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके साथ यह छोटा सा बच्चा कोई और नहीं बल्कि उनके बड़े बेटे बॉबी देओल हैं। (Photo: Indian Express)
-
फिल्म ‘कही और मिला कर मुझसे’ के मुहूर्त पर फिल्म निर्देशक लेख टंडन के साथ धर्मेंद्र यूं नजर आ रहे हैं। (Photo: Indian Express)
-
साल 1983 में धर्मेंद्र की फिल्म रजिया सुल्तान रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी हेमा मालिनी और मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी भी थीं। यह उसी फिल्म के सेट की तस्वीर है। (Photo: Indian Express)
-
भागवत में धर्मेंद्र कुछ यूं नजर आए थे। (Photo: Indian Express)
-
धर्मेंद्र का यह लुक फिल्में खतरों के खिलाड़ी में नजर आया था। (Photo: Indian Express) फिल्मों में आने से पहले क्या करते थे धर्मेंद्र, कैसे बने सिनेमा के ‘ही-मैन’, जानें दिलचस्प किस्से