-
Dharmandra and Hema Malini : बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी से धर्मेंद्र ने दूसरी शादी की थी। धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के तीन बच्चे पहले से थे। सनी देओल, बॉबी देओल और विजेता देओल। हेमा मालिनी से उनकी दो और बेटियां हुईं, ईशा और अहाना देओल। हेमा मालिनी की बायोग्राफी में अहाना ने अपने और हेमा मालिनी के साथ एक घटना का जिक्र किया है, जिसमें वे दोनों खो जाती हैं। (फोटो/ इंस्टाग्राम: Dream Girl Hema Malini)
-
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक बार अपनी बेटियों के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गए थे। ईशा और अहाना दोनों ही छोटी थीं, इसलिए धर्मेंद्र ने ईशा और हेमा ने अहाना का हाथ पकड़ा था। (फोटो/ इंस्टाग्राम: Esha Deol Takhtani)
-
किताब में अहाना ने बताया है कि वे सभी लंदन के एक बहुत बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर में शॉपिंग करने गए थे। शॉपिंग करने में हेमा और धर्मेंद्र मशगूल हो गए और दोनों कब एक-दूसरे से अलग हो गए पता नहीं चला। (फोटो/ इंस्टाग्राम: Dream Girl Hema Malini)
-
धर्मेंद्र ने शॉपिंग कर ली तो देखा कि दूर-दूर तक हेमा और अहाना नजर नहीं आ रही हैं। ईशा, धर्मेंद्र के साथ ही थीं। (फोटो/ इंस्टाग्राम: Esha Deol Takhtani)
-
राम कमल मुखर्जी की लिखी हेमा मालिनी की बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी : बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में अहाना ने बताया है कि कई फ्लोर के डिपार्टमेंटल स्टोर में पापा (धर्मेंद्र) उन्हें खोज रहे थे। (फोटो/ इंस्टाग्राम: Esha Deol Takhtani)
-
वह बताती हैं कि जब हेमा और अहाना को खोजते हुए काफी वक्त हो गया और उनका पता नहीं चला तो धर्मेंद्र ने डिपार्टमेंटल स्टोर में एक मिसिंग एनाउंसमेंट करवाई। (फोटो/ इंस्टाग्राम: Dream Girl Hema Malini)
-
अहाना ने बताया कि स्टोर में एनाउंसमेंट होते ही वहां मौजूद लोगों को पता चल गया कि धर्मेंद्र और हेमा वहां मौजूद हैं। (फोटो/ इंस्टाग्राम: Esha Deol Takhtani)
-
अहाना ने बताया कि, हेमा और उनके धर्मेंद्र तक पहुंचने से पहले वे फैंस से इतने घिर गए कि एक-दूसरे तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया था। (फोटो/ इंस्टाग्राम: Esha Deol Takhtani)
