-
देवोलीना भट्टाचार्जी ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति विराजमान किए हैं और उन्होंने इसकी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। (devoleena/Insta)
-
देवोलीना और उनके पति शहनवाज पहली बार अपने बेटे के साथ गणपति पूजा कर रहे हैं, इस बात की उन्होंने और भी ज्यादा खुशी है। (devoleena/Insta)
-
दोनों ने तस्वीरों में अपने बेटे को गोद में लिया है और काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि ये उनके बेटे की पहली गणपति पूजा है। (devoleena/Insta)
-
देवोलीना ने शहनवाज से 2022 में शादी की थी और तब से दोनों साथ में गणपति घर ला रहे हैं। (devoleena/Insta)
-
पिछले साल भी दोनों ने धूमधाम से गणपति पूजा की थी और इसकी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थी। (devoleena/Insta)
-
तस्वीरों में देवोलीना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और उनका बेटा भी कुर्ता पजामा पहने नजर आ रहा है, उनके बेटे का क्यूट लुक भी बहुत पसंद किया जा रहा है। (devoleena/Insta)
-
उनके पति शहनवाज भी सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने घर को फूलों से सजाया हुआ है। (devoleena/Insta)
-
देवोलीना ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, “गणपति बप्पा मोरिया (गणपति 2025, देवोलीना, शान, परिवार पहले, आशीर्वाद, खुशियों का पहला गणपति)। (devoleena/Insta)
-
देवोलीना की तस्वीरों पर उनके फैंस और दोस्तों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। वहीं कुछ लोग इस बात से हैरान हैं कि उनके पति शान भी गणपति की पूजा कर रहे हैं। (devoleena/Insta)
