-
'पद्मावत' स्टार दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा पादुकोण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों बहनों ने यहां एक जैसी टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई थी। दीपिका और अनीशा ने लीवाइस की व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक गॉगल्स और साथ में ब्लैक लैदर जैकिट पहनी हुई थी। इस दौरान दोनों बहने एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आईं। दीपिका आगे-आगे चल रही थीं वहीं अनीशा उनके पीछे थीं। दीपिका और अनीशा एयरपोर्ट के अंदर जाते वक्त लगातार स्माइलिंग पोज दे रही थीं। कुछ वक्त पहले दोनों बहनों को एक शो में भी साथ देखा गया था। दीपिका और अनीशा पहली बार एक साथ वोग में सामने आए थे। नेहा धूपिया ने ये शो होस्ट किया था। दोनों बहनों ने शो में खूब सारी मस्ती की और एक दूसरे से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। देखें दीपिका और बहन अनीशा की एयरपोर्ट लुक वाली तस्वीरें:-
-
हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' आई है।फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
-
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म में तीनों एक्टर्स का काम जबरदस्त है।
-
करणी सेना लगातार इस फिल्म का विरोध कर रही थी। लेकिन फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई।
-
फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं।
-
फिल्म में दीपिका ने 30 किलो के लहंगे और भारी जेवरात पहने हुए हैं।