-

बीच में रणवीर सिंह और दीपिका पादपकोण के बीच अनबन की खबरें आई थीं। लेकिन हाल ही दोनों के बीच कमाल की केमेस्ट्री देखने को मिली, जिसके बाद कोई सोच भी नहीं सकता कि दोनों के बीच किसी तरह की अनबन हुई थी। दरअसल, दोनों को मुकेश अंबानी की पार्टी में काफी खुश देखा गया।
हालांकि इस पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, सुपरस्टार शाहरूख खान, आमिर खान और श्रद्धा कपूर जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे। बता दें कि पिछले कई दिनों पहले ये खबरें आई थीं और दीपिका रणवीर के बीच काफी दूरियां आ गई है। इन दूरियों की वजह फिल्म बेफिक्रे में रणवीर की को-स्टार वाणी कपूर को बताया जा रहा है। हालांकि अब ये नजारा देख यही लगता है कि फिलहाल दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं। जो एक दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेंट करने के अलावा केयरेबल भी हैं। अंबानी की पार्टी में रणवीर दीपिका के हाथ पकड़े हुए नजर आए। वे कार से निकले तो हाथ थामे हुए और कार में गए तो भी हाथ थामे हुए। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। इस पार्टी में दीपिका क्रीम कलर के बॉडर वाली ग्रांड साड़ी पहनी थी। जबकि रणवीर ने ब्लैक कलर का शूट पहना था। इस दौरान दीपिका ट्रेडिशनल लुक और रणवीर फॉर्मल लुक में दिखाई दिए।