-
बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। (Photo: Deepika Padukone/Insta)
-
दीपिका पादुकोण की आठ ऐसी बेहतरीन फिल्में हैं जिनमें उनकी दमदार अदाकारी देखने को मिली थी। आइए जानते हैं इन फिल्मों को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। (Photo: Deepika Padukone/Insta)
-
1- पीकू
दीपिका पादुकोण,अमिताभ बच्चन और इरफान खान स्टारर फिल्म पीकू अभिनेत्री की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Photo: Netflix) -
2- ये जवानी है दीवानी
रोमांटिक ड्रामा फिल्म ये जवानी है दीवानी भी दीपिका की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Photo: Prime Video) -
3- बाजीराव मस्तानी
दीपिका पादुकोण के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक साल 2015 में रिलीज हुई बाजीराव मस्तानी भी है। इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Photo: Prime Video) बॉलीवुड के सुपरफिट सितारों के पीछे कौन है? ये ट्रेनर रखती हैं इतना फिट -
4- चेन्नई एक्सप्रेस
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Photo: Netflix) -
5- पद्मावत
दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक पद्मावत भी है जिसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Photo: Prime Video) -
6- लव आज कल
इम्तियाज अली की ब्लॉकबस्टर फिल्म लव आज कल में दीपिका पादुकोण की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। (Photo: Prime Video) -
7- तमाशा
रोमांटिक ड्रामा फिल्म तमाशा को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी थे और दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। (Photo: Netflix) -
8- गोलियों की रासलीला राम-लीला
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी। (Photo: Prime Video) साल 2025 में इन 7 खलनायकों का दिखा खौफ, एक्टिंग देख कांप उठे थे दर्शक