-
टीवी पर यूं तो हर रोज कोई न कोई नया चेहरा नजर आता है। कई स्टार्स ऐसे हैं जो एक समय पर काफी पॉपुलर होते हैं, लेकिन अचानक से कहीं गुम हो जाते हैं। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो अपनी पहचान खोने के बावजूद नए अवतार से सभी को चौंका देते हैं। टीवी की नन्ही कॉमेडियन गंगू भाई आपको याद ही होंगी, साड़ी पहनकर आतीं और महाराष्ट्रियन अंदाज में खूब गुदगुदाती थीं। हम बात कर रहे हैं कॉमेडियन सलोनी डैनी की। तीन साल की उम्र में ही पॉपुलर होने वालीं सलोनी को आज 18 साल की उम्र में पहचानना मुश्किल है। सलोनी साल 2009 में कॉमेडी सर्कस पर नजर आई थीं और गंगू बाई के रोल से सभी को खूब गुदगुदाती थीं। हालांकि धीरे-धीरे सलोनी टीवी पर दिखना कम हो गई थीं। देखें सलोनी की ये लेटेस्ट तस्वीरें- (फोटो सोर्स-@saloni daini)
-
सलोनी डैनी ने कॉमेडी सर्कस महासंग्राम से बतौर कॉमेडियन डेब्यू किया था। इस शो के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ था। (फोटो सोर्स-@saloni daini)
-
'कॉमेडी सर्कस महासंग्राम' से फेम पाने वालीं सलोनी एक-दो टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्हें बहुत बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
-
सलोनी को आखिरी बार टीवी शो 'बड़े भइया की दुल्हनिया' में देखा गया था। इसके अलावा वह 2010 में आई फिल्म 'नो प्रोब्लम' में भी कैमियो कर चुकी हैं। (फोटो सोर्स-@saloni daini)
-
सलोनी डैनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। (फोटो सोर्स-@saloni daini)
-
सलोनी को इंस्टाग्राम पर करीब 87 हजार से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं। (फोटो सोर्स-@saloni daini)