-
25 दिसंबर यानी कि बीती शाम दुनियाभर में क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके को आम लोगों के साथ ही सेलेब्स और फिल्मी सितारों ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बी-टाउन में स्टार्स ने इसे शानदार तरीके से मनाया और खूब जश्न मनाया। इस लिस्ट में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी और कैटरीना-विक्की कौशल जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। चलिए बताते हैं क्रिसमस को किसने कैसे सेलिब्रेट किया। (Photos- celebs/Insta)
-
रणबीर कपूर और आलिया ने क्रिसमस को बेटी राहा कपूर के साथ सेलिब्रेट किया। क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी और पति के साथ फोटोज को शेयर किया है। (Photo- Alia Bhatt/Insta)
-
कियारा-सिद्धार्थ
क्रिसमस के मौके पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक फोटो काफी चर्चा में रही। दोनों ने रोमांटिक अंदाज में हग करके एक-दूसरे को क्रिसमस विश किया। फोटो में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रहा है। (Photo- Kiara Advani/Insa) -
विक्की कौशल-कटरीना कैफ
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस इस त्योहार को मनाने के लिए मायके विदेश में गईं। कइ खास मौके पर एक्ट्रेस को रेड स्वैटर में पति विक्की को हग करते हुए देखा जा सकता है। कपल ने डेकोरेटेड क्रिसमस ट्री के साथ तस्वीर क्लिक कराई है। (Photo- Katrina kaif/INsta) -
सारा अली खान-इब्राहिम
सारा अली खान ने क्रिसमस के मौके पर भाई इब्राहिम अली खान के साथ फोटो शेयर की। इसमें दोनों को क्रिसमस ट्री के साथ पोज देते हुए देखा गया। भाई बहन की जोड़ी कमाल की लगी। (Photo- Sara Ali khan/INsta) -
तारा सुतारिया
अभिनेत्री तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को क्रिसमस ट्री और रेड कलर की कैंडल्स के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। तारा ब्लैक कलर के आउटफिट पर पर्ल की मालाएं पहनें बेहद क्लासी लग रही हैं। (Photo- TaraSutaria/insta) -
भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने क्रिसमस के मौके पर रात में नाइट सूट में फोटो शेयर की। अभिनेत्री ने क्रिसमस ट्री के साथ पोज दिया और तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस दौरान वो फेस्टिव मूड में दिखीं। (Photo- Bhumi Pednaker/Insta) -
मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर को क्रिसमस के मौके पर व्हाइट कलर की ड्रेस में देखा गया। मानुषी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा कि वेकेशन के बीच। फोटोज में उन्हें व्हाइट आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है। मानुषी बड़े से क्रिसमस ट्री के सामने पोज देते हुए हाथ में वाइन का गिलास लिए नजर आ रही हैं। (Photo- Manushi Chhillar/Insta) -
बिपाशा ने बेटी संग मनाया क्रिसमस
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस के मौके पर फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें बेटी के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है। फोटो में एक्ट्रेस को रेड कलर के नाइट सूट में देखा जा सकता है। वहीं, उनकी बेटी भी रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। (Photo- Bipasa Basu/Insta)