-
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड से ऐश्वर्या राय, मनुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता और सपना चौधरी जैसी कई अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में अदिति राव हैदरी और एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम भी शामिल है।
-
सनी लियोनी अपने फैशन चॉइस और फिल्म ‘कैनेडी’ की सफलता के लिए बहुत तारीफ बटोर रही हैं। उनकी इस फिल्म को 7 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन तक दिया दिया गया। अब इसके बाद ही एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
-
इवेंट के समापन से एक दिन पहले सनी लियोनी ने रेड कार्पेट पर ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में शिरकत की और इवेंट में अपनी खूबसूरती से चार चांद ही लगाए दिए हैं।
-
इसके साथ ही कान्स 2023 में अदिति राव हैदरी ने भी शिरकत की। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
-
अदिति को रेड कार्पेट पर ऑफ शोल्डर सनशाइन येलो गाउन में देखा गया था। फोटोज में एक्ट्रेस को येलो कलर के स्टाइलिस आउटफिट में पोज देते हुए देख सकते हैं।
-
एक्ट्रेस ने अपने लुक को सॉफ्ट कर्ल हेयर और फ्रेश डेवी मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। उनकी फिटनेस और ड्रेस खूबसूरती को खूब निखार रही है। इसे नजरें हटाए नहीं हटेगी।
-
यलो आउटफिट में पोज देते हुए अदिति राव हैदरी।
-
फोटो- अदिति राव हैदरी। (Photo Source- Aditi Rao Hydari And Sunnye Leone Instagram)
